पृष्ठभूमि: 19 रियासतें, 3 ठिकाने (नीमराना, लावा, कुशलगढ़) व 1 केंद्रशासित प्रदेश (अजमेर-मेरवाड़ा)। रियासती विभाग: 5 जुलाई 1947 (अध्यक्ष सरदार पटेल, सचिव वी.पी. मेनन)। कुल समय: 8 वर्ष, 7 माह, 14 दिन। विलय पत्र पर प्रथम हस्ताक्षर: बीकानेर (शार्दूल सिंह); अंतिम: धौलपुर।
चरण 1 — मत्स्य संघ (18 मार्च 1948): अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर (A-B-C-D) + नीमराना। नामकरण के.एम. मुंशी; राजधानी अलवर; राजप्रमुख उदयभान सिंह; PM शोभाराम कुमावत; उद्घाटन एन.वी. गाडगिल।
चरण 2 (25 मार्च 1948 — पूर्वी राजस्थान): 9 रियासतें + कुशलगढ़; राजधानी कोटा; PM गोकुललाल असावा। चरण 3 (18 अप्रैल 1948 — संयुक्त राजस्थान): उदयपुर जुड़ा; राजधानी उदयपुर; राजप्रमुख भूपालसिंह; PM माणिक्यलाल वर्मा; उद्घाटन पं. नेहरू।
इस टॉपिक में क्या है
2. चरण 4 से 7 (1949–1956) एवं आधुनिक राजस्थान
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों व 8 वर्ष, 7 माह, 14 दिन में पूर्ण हुआ।
एकीकरण के समय 19 रियासतें, 3 ठिकाने (न-कु-ल) व 1 केंद्रशासित प्रदेश (अजमेर-मेरवाड़ा) था।
मत्स्य संघ (18 मार्च 1948) का नाम के.एम. मुंशी ने सुझाया; PM शोभाराम कुमावत थे।
बांसवाड़ा के चंद्रवीर सिंह ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते समय कहा: 'मैं अपने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ'।
पूर्वी राजस्थान (25 मार्च 1948) में 9 रियासतें + कुशलगढ़ मिलीं; राजधानी कोटा थी।
संयुक्त राजस्थान (18 अप्रैल 1948) में उदयपुर जुड़ा; उद्घाटन नेहरू व PM माणिक्यलाल वर्मा थे।
30 मार्च 1949 को बृहद् राजस्थान (JJJB) बना — इसीलिए 30 मार्च 'राजस्थान दिवस' मनाया जाता है।
पी. सत्यनारायण राव समिति ने जयपुर को राजधानी व जोधपुर को हाईकोर्ट दिया।
शंकरदेव राव समिति की सिफारिश पर 5वें चरण (15 मई 1949) में मत्स्य संघ मिला।
26 जनवरी 1950 (चरण 6) को संवैधानिक नाम 'राजस्थान' मिला; हीरालाल शास्त्री प्रथम मनोनीत CM बने।