ऐतिहासिक शुभारंभ: बलवंत राय मेहता समिति (1957) की सिफारिश पर पं. नेहरू ने 2 अक्टूबर 1959 को बगदरी (नागौर) से देश की प्रथम त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था शुरू की (दूसरा राज्य आंध्र प्रदेश)। एल.एम. सिंघवी समिति (1986) ने संवैधानिक दर्जे की सिफारिश की।
73वाँ संशोधन: भाग-IX (अनु. 243–243O), 11वीं अनुसूची (29 विषय)। देश में लागू 24 अप्रैल 1993 (पंचायती राज दिवस); राजस्थान अधिनियम 23 अप्रैल 1994 से लागू। न्यूनतम आयु 21 वर्ष; राजस्थान में महिलाओं को 50% आरक्षण (2009)। राज्य निर्वाचन आयोग (243K), राज्य वित्त आयोग (243I)।
इस टॉपिक में क्या है
2. त्रि-स्तरीय ढाँचा, त्यागपत्र नियम एवं 74वाँ नगरीय संशोधन
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
भारत में त्रि-स्तरीय पंचायती राज का शुभारंभ 2 अक्टूबर 1959 को बगदरी (नागौर) से हुआ।
बलवंत राय मेहता (1957) ने त्रि-स्तरीय व एल.एम. सिंघवी (1986) ने संवैधानिक दर्जे की सिफारिश की।
73वाँ संशोधन (11वीं अनुसूची, 29 विषय) 24 अप्रैल 1993 को लागू हुआ (पंचायती राज दिवस)।
राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994, 23 अप्रैल 1994 से लागू हुआ।
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण प्राप्त है।
पंचायत व नगरीय चुनाव लड़ने हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
त्यागपत्र: सरपंच → BDO, प्रधान → जिला प्रमुख, जिला प्रमुख → संभागीय आयुक्त।
ग्राम सभा (अनु. 243A) की वर्ष में न्यूनतम 4 बैठकें होती हैं; कोरम 1/10।
अनुच्छेद 243I = राज्य वित्त आयोग; अनुच्छेद 243K = राज्य निर्वाचन आयोग।
74वाँ संशोधन (12वीं अनुसूची, 18 विषय) नगरीय स्वशासन से संबंधित है।