दूल्हेराय (तेजकरण) व कोकिलदेव: दूल्हेराय ने दौसा से ढूंढाड़ में कछवाहा वंश की नींव रखी (RBSE अनुसार 1137 ई. — तिथियाँ विवादित) व कुलदेवी जमवाय माता का मंदिर बनवाया। पुत्र कोकिलदेव ने मीणाओं को हराकर 1207 ई. में आमेर को राजधानी बनाया। आमेर शिलालेख (1612) में इन्हें 'रघुवंश तिलक' कहा गया।
पृथ्वीराज कछवाहा (1503–1527 ई.): खानवा युद्ध (1527) में राणा सांगा का साथ दिया तथा आमेर को 12 पुत्रों में बाँटकर 'बारह कोटड़ी' व्यवस्था शुरू की।
इस टॉपिक में क्या है
2. मुगल सहयोग युग: भारमल, भगवंतदास व मानसिंह प्रथम
3. मिर्जा राजा जयसिंह, सवाई जयसिंह II एवं सवाई प्रतापसिंह
4. एक नज़र में — कछवाहा शासक एवं प्रमुख योगदान
5. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
दूल्हेराय ने ढूंढाड़ में कछवाहा वंश स्थापित किया (RBSE अनुसार 1137 ई. — तिथियाँ विवादित)।
कोकिलदेव ने मीणाओं को हराकर 1207 ई. में आमेर को राजधानी बनाया।
पृथ्वीराज कछवाहा ने 'बारह कोटड़ी' व्यवस्था शुरू की व खानवा युद्ध (1527) में भाग लिया।
राजा भारमल (1562, सांभर) अकबर से संधि व वैवाहिक संबंध बनाने वाले प्रथम राजपूत शासक थे।
राजा मानसिंह प्रथम को अकबर ने 'फर्जंद' उपाधि व 7,000 का मनसब दिया।
मानसिंह प्रथम बंगाल के जसोर से शिला देवी की मूर्ति लाकर आमेर में स्थापित करवाई।
मिर्जा राजा जयसिंह प्रथम ने तीन मुगल बादशाहों (जहांगीर, शाहजहां, औरंगजेब) की सेवा की।
मिर्जा राजा जयसिंह प्रथम ने 1665 ई. में शिवाजी से पुरंदर की संधि की।
औरंगजेब ने जयसिंह द्वितीय को 'सवाई' व मोहम्मद शाह ने 'राजराजेश्वर' की उपाधि दी।
सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1727 ई. में जयपुर बसाया (वास्तुकार: विद्याधर भट्टाचार्य)।