उत्पत्ति व वर्गीकरण: गुर्जरी/शौरसेनी अपभ्रंश से विकास। उद्योतन सूरी के 'कुवलयमाला' (778 ई.) में 'मरुभाषा' का उल्लेख। जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने 1912 ('लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया') में सर्वप्रथम 'राजस्थानी' नाम व 5 वर्गों में वैज्ञानिक वर्गीकरण दिया। राजस्थानी भाषा दिवस = 21 फरवरी।
डिंगल बनाम पिंगल: डिंगल = पश्चिमी राजस्थानी (मारवाड़ी) का साहित्यिक रूप (चारण कवि, वीर रस)। पिंगल = पूर्वी राजस्थानी (ब्रज मिश्रित) का साहित्यिक रूप (भाट कवि, जैसे पृथ्वीराज रासो)।
इस टॉपिक में क्या है
2. राजस्थान की प्रमुख बोलियाँ एवं उपबोलियाँ
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
उद्योतन सूरी के 'कुवलयमाला' (778 ई.) में 'मरुभाषा' का उल्लेख है।
जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने 1912 में राजस्थानी का प्रथम वैज्ञानिक वर्गीकरण किया।
राजस्थानी भाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है।
डिंगल पश्चिमी राजस्थानी का व पिंगल पूर्वी राजस्थानी (ब्रज) का साहित्यिक रूप है।
मारवाड़ी सर्वाधिक क्षेत्रफल में तथा ढूंढाड़ी सर्वाधिक जनसंख्या द्वारा बोली जाती है।
दादूदयाल का साहित्य ढूंढाड़ी (झाड़शाही) बोली में रचित है।
ग्रियर्सन ने बागड़ी (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) को 'भीली' बोली कहा।
निमाड़ी को 'दक्षिणी राजस्थानी' व रांगड़ी को कर्कश बोली कहते हैं।
गोड़वाड़ी (पाली-जालोर) मारवाड़ी की उपबोली है (बीसलदेव रासो इसी में)।
तोरावाटी, चौरासी, नागरचोल व हाड़ौती ढूंढाड़ी की उपबोलियाँ हैं।